{"_id":"6a10b021727457b8e4034853","slug":"drainage-of-sewage-coming-from-haryana-stopped-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-238914-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा से आने वाले गंदे पानी की निकासी भिवाड़ी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा से आने वाले गंदे पानी की निकासी भिवाड़ी में बंद
विज्ञापन
भिवाड़ी। अलवर बाईपास तिराहे पर हरियाणा की ओर से रैंप बनाकर रास्ता रोकने के बाद भिवाड़ी प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए गंदे पानी की निकासी बंद कर दी। एडीएम सुमित्रा मिश्रा और रीको प्रथम यूनिट हेड शिव कुमार की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की सहायता से कई नालों को मिट्टी डालकर बंद कराया।
प्रशासन ने कर्णकुंज, नारायण विहार, आकेड़ा और हनुमान नगर सहित कई क्षेत्रों से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में छोड़े जा रहे गंदे पानी के रास्तों को बंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार हरियाणा सीमा से लगी कई श्रमिक कॉलोनियों और गांवों में सीवरेज व जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गंदा पानी भिवाड़ी के नालों में छोड़ा जा रहा था।
इससे स्थानीय लोगों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वैकल्पिक व्यवस्था के बिना अब भिवाड़ी क्षेत्र में गंदा पानी नहीं आने दिया जाएगा। संवाद