{"_id":"69a32ba6aba6a601cf07adb9","slug":"draft-voter-list-uploaded-on-website-rewari-news-c-198-1-rew1001-234372-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदाता सूची का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदाता सूची का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड
Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट अपलोड कर दिया गया है।
ड्राफ्ट मतदाता सूची के दावें व आपत्तियों की सुनवाई के लिए वार्ड वाइज संशोधित प्राधिकारी व सहायक प्राधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची में संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च है और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
संशोधित प्राधिकारी नियुक्त
डीसी ने बताया कि वार्ड वाइज संशोधित प्राधिकारी व सहायक प्राधिकारी नियुक्त किए हैं। नगर परिषद रेवाड़ी में वार्ड 1 से 6 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार, वार्ड 7 से 11 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली विजय कुमार यादव, वार्ड 12 से 17 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल मनोज कुमार तैनात किए गए हैं। वार्ड 18 से 22 के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी दीपक घनगस, वार्ड 23 से 27 के लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, वार्ड 28 से 32 के लिए जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में वार्ड 1 से 9 के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नितिश कुमार सिंगला व वार्ड 10 से 18 के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा अजय मलिक को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज
दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन का पद ओपन रखा गया है। धारूहेड़ा में भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह समेत कई बड़े चेहरे दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं रेवाड़ी में आरक्षण के चलते स्थिति अलग जरूर है लेकिन यहां भी दावेदारों की कतार लंबी होती जा रही है। फिलहाल दोनों निकायों में भाजपा का कब्जा है लेकिन कांग्रेस इन्हें छीनने की पूरी तैयारी में जुटी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने-अपने दावे ठोकते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।