फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Yogesh became the International Ambassador of IOHSK America

Rewari News: डॉ. योगेश बने आईओएचएसके अमेरिका के इंटरनेशनल अंबेसडर

Sun, 07 Sep 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dr. Yogesh became the International Ambassador of IOHSK America
सोनीपत। हरियाणा की खेल धरा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। खेल विश्वविद्यालय राई के अकादमिक मामलों के डीन डॉ. योगेश चंद्र को अमेरिका स्थित इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर हेल्थ, स्पोर्ट्स एंड काइन्सियोलॉजी (आईओएचएसके) का इंटरनेशनल अंबेसडर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) मुख्यालय वाले इस प्रतिष्ठित संगठन से दुनिया के 108 से अधिक देशों के हजारों सदस्य जुड़े हुए हैं। वह स्वास्थ्य, खेल और काइन्सियोलॉजी के क्षेत्र में शोध और सहयोग को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

संगठन अब तक 200 से अधिक शोध प्रकाशन कर चुका है और 20 से अधिक वैश्विक साझेदारियों से जुड़ा है। खेल विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईओएचएसके के अध्यक्ष एट लार्ज एवं सीईओ कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. होसंग सो ने डॉ. योगेश चंद्र को बधाई दी है।

इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शोध पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय सहयोग, संयुक्त शोध परियोजनाएं और अकादमिक आदान-प्रदान के अवसर बढ़ेंगे। यह उपलब्धि हरियाणा को खेल शिक्षा, शोध और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह दायित्व उन्हें जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed