Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Sudha Yadav will visit Rewari today for the first time since becoming Governor.

Rewari News: राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार रेवाड़ी आएंगी डॉ. सुधा यादव

Sat, 31 Oct 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sudha Yadav will visit Rewari today for the first time since becoming Governor.
डॉ. सुधा यादव
रेवाड़ी। कर्नाटक की राज्यपाल बनने के बाद डॉ. सुधा यादव एक नवंबर को पहली बार गांव धामलावास पहुंचेंगी। वह अपने पति कारगिल युद्ध में शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक सूबेदार जगदीश यादव, चेयरमैन कृष्णपाल, सूबेदार राजेंद्र, देशराज, बीरेंद्र सिंह, राव गजेंद्र सिंह, रिंकू बोहरा और कुलदीप ने बताया कि राज्यपाल के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं। भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. सुधा यादव का जन्म 16 अक्तूबर 1965 को रेवाड़ी के गांव मोल्हड़ा कलां में हुआ। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रहीं डॉ. सुधा यादव ने रसायन विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने आईआईटी रुड़की से वर्ष 1987 में एमएससी और 1992 में पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्हें राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1999 में उनके पति सुखबीर सिंह यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट थे और कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद डॉ. सुधा यादव ने सार्वजनिक जीवन और राजनीति में कदम रखा।
वर्ष 1999 में भाजपा ने उन्हें महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह को करीब 1.39 लाख मतों के अंतर से हराकर लोकसभा में जगह बनाई। वह 1999 से 2004 तक 13वीं लोकसभा की सदस्य रहीं। इस दौरान उन्होंने रक्षा संबंधी स्थायी समिति और महिला सशक्तीकरण समिति सहित कई संसदीय समितियों में भी जिम्मेदारी निभाई।
सांसद रहने के बाद उन्होंने भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया। वह हरियाणा भाजपा की प्रदेश सचिव और प्रवक्ता रहीं। वर्ष 2015 में उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2019 से 2022 तक उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया। वह सुषमा स्वराज के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल होने वाली दूसरी महिला बनीं।
12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया। उन्होंने 16 अक्तूबर को पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed