{"_id":"6aad7cdab2a4b918f80fa26e","slug":"dr-gunjan-khatana-becomes-the-unopposed-chairperson-of-the-bhiwadi-municipal-council-rewari-news-c-198-1-rew1009-245697-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी नगर परिषद के निर्विरोध सभापति बने डॉ. गुंजन खटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी नगर परिषद के निर्विरोध सभापति बने डॉ. गुंजन खटाना
Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी।भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति चुनाव में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर का घटनाक्रम सामने आया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया है। दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद चुनावी मुकाबला पूरी तरह समाप्त हो गया।
सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान से ही भिवाड़ी की राजनीति में लगातार गहमागहमी बनी हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर से पहले करीब 12 बजे पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन वापस लिया था। शुक्रवार को गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के साथ ही डॉ. गुंजन खटाना के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम में तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। सभापति चुनाव में चल रही सियासी उठापटक का शुक्रवार को आखिरकार पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर का नामांकन वापस लेने के दौरान उनके साथ आए तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने चौंकाने वाले बयान दिए।
मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा था, कांग्रेस का प्रत्याशी भी उन्हीं का था। उन्होंने पहले से ही यह रणनीति बना रखी थी कि कांग्रेस की टिकट पर उनका अपना आदमी ही प्रत्याशी के रूप में जाएगा और आखिर में रणनीति के तहत वह अपना नामांकन वापस लेगा।
इसके साथ ही भाजपा के बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो जाएगा वहीं रास्ते का रोड़ा माने जा रहे पूर्व सभापति शीशराम तंवर को भी भाजपा आला कमान ने मना कर फॉर्म वापस करवा दिया। इसके बाद भाजपा के सिंबल पर प्रत्याशी बनाई गई डॉक्टर गुंजन खटाना ही एकमात्र प्रत्याशी बच गई। इसके बाद भिवाड़ी एडीएम ने गुंजन खटाना को निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी।
विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने कहा कि भिवाड़ी में कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर परिषद का चुनाव लड़ा है जो पार्षद कांग्रेस में लड़ रहे थे वह भी भाजपा के ही थे। इसलिए भाजपा की रणनीति के सामने कांग्रेस पूरी तरह से फैल रही। अब सभी मिलकर भिवाड़ी का विकास करेंगे। विधायक ने कहा कि अब उपसभापति भी निर्विरोध बनाने की कोशिश की जाएगी।