फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Download digital voter card with photo sitting at home

Rewari News: घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Download digital voter card with photo sitting at home
रेवाड़ी। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में चुनाव आयोग ने भी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अगर मतदाता का वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से वोटर कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजीलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन




ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल कार्ड वोटर कार्ड



राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर विजिट करें।

नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा।

अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed