{"_id":"6998ac1e7fc2dd3aa808bdd4","slug":"dont-do-online-banking-or-transactions-on-public-wi-fi-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-233889-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक वाईफाई पर ऑनलाइन बैंकिंग या लेन-देन न करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक वाईफाई पर ऑनलाइन बैंकिंग या लेन-देन न करें : एसपी
Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सार्वजनिक या फ्री वाईफाई नेटवर्क के सुरक्षित उपयोग को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने बताया कि साइबर अपराधी सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग करने वाले नागरिकों को ठगी और डेटा चोरी का शिकार बना रहे हैं। सार्वजनिक वाईफाई पर ऑनलाइन बैंकिंग या लेन-देन नहीं करनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी वाईफाई हॉटस्पॉट, संदिग्ध लिंक के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल और पासवर्ड हासिल करने का प्रयास करते हैं।
आमजन के स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण सार्वजनिक नेटवर्क पर असुरक्षित रहने पर अपराधियों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं।
यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग करते हुए साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वाईफाई पर ऑनलाइन बैंकिंग या लेन-देन न करें। अज्ञात लिंक, पॉप-अप या फर्जी नेटवर्क से दूरी बनाएं। अपने डिवाइस में हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस और फायरवॉल रखें। दो-चरणीय प्रमाणीकरण का प्रयोग करें। फ्री वाईफाई उपयोग के बाद नेटवर्क से अपने डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर दें। केवल प्रमाणिक और विश्वसनीय नेटवर्क का ही उपयोग करें।