{"_id":"6956bb1d908c8bc5390070c1","slug":"domestic-png-and-cng-prices-cut-announced-rewari-news-c-198-1-rew1001-231354-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा
Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नववर्ष पर जिले के उपभोक्ताओं को सौगात देते हुए घरेलू पीएनजी (डोमेस्टिक) एवं सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
आईजीएल के जीएम अंशुमान सिंह ने बताया कि आईजीएल की संशोधित दरों के अनुसार घरेलू पीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की गई है। नई दर 45.4 रुपये प्रति एससीएम होगी। सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। संशोधित दर 81.7 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। ये संशोधित दरें 1 जनवरी से प्रभावी हो गई हैं।
जीएम ने कहा कि आईजीएल की यह पहल स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को आम जनता तक पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मूल्य कटौती से रेवाड़ी जिला के घरेलू उपभोक्ताओं एवं वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा स्वच्छ ईंधन के उपयोग को और प्रोत्साहन मिलेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड देश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार और सरकार के हरित ऊर्जा विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।