फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Doctors League... Badminton, Table Tennis, Chess and Carrom matches begin

Rewari News: डॉक्टर्स लीग...बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम के मुकाबले शुरू

Wed, 21 Jan 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Doctors League... Badminton, Table Tennis, Chess and Carrom matches begin
लीग के शुभारंभ के दौरान एकत्रित हुए डॉक्टर्स। स्रोत : एसोसिएशन
भिवाड़ी। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) भिवाड़ी शाखा की ओर से आयोजित डॉक्टर्स लीग का उद्घाटन शहर के स्पोर्ट्स सेंटर में किया गया। इस आयोजन में भिवाड़ी के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम के मुकाबले एक साथ शुरू किए। प्रतियोगिता 25 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टर्स लीग में भाग लेने वाले चिकित्सकों को चार टीमों में विभाजित किया गया है। इन टीमों के नाम भगत सिंह सिकंदर, फूल बाग धुरंधर, यूआईटी रॉयल्स और हाउसिंग बोर्ड बाज़ीगर रखे गए हैं। टीमें आपस में कड़े और रोमांचक मुकाबले कर रही हैं। हर मैच में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग का समापन 25 जनवरी (रविवार) को फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

आईएमए भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल ने बताया कि डॉक्टर्स लीग के चिकित्सा समुदाय के लिए एक उत्सव की तरह है। उन्होंने सभी प्रतिभागी चिकित्सकों को इस आयोजन में पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed