फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Do not let the examiner face any kind of trouble'

‘परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें अधिकारी’

Thu, 25 Aug 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Do not let the examiner face any kind of trouble'
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में विभिन्न शिक्षण विभागों व संबंधित महाविद्यालयों में चल रहे लगभग 29 कोर्सों के लिए सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुलपति प्रो. जेपी यादव व कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि कोई भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये परीक्षाएं दिनांक 22 से 26 अगस्त तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

वीरवार को प्रात:काल व शाम कालीन सत्र के लिए राव तुला राम भवन, सरदार पटेल भवन तथा स्वामी विवेकानंद भवन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एमएससी भूगोल, साइकोलॉजी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव और कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार व अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परुथी ने प्रवेश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया कि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि सभी प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं और प्रवेश परीक्षा के बाद प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं। ताकि परीक्षार्थी उत्तरों का मिलान कर सकें। विश्वविद्यालय में 29 कोर्सों के लिए लगभग 6500 आवेदनों पर परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। एनएसएस स्वयंसेवक हेल्पडेस्क लगाकर विद्यार्थियों की सहायता भी कर रहे हैं। 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। 28 से 31 अगस्त तक परीक्षार्थी नए सत्र में प्रवेश के लिए अपनी पसंद के कॉलेजों के लिए प्राथमिकताएं भर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 100 रुपये काउंसिलिंग फीस जमा करवानी होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना विवरणिका 2022-23 में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed