फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Do not allow waterlogging to prevent mosquitoes from breeding: DC

मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए न होने दें जलभराव : डीसी

Tue, 09 Jul 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not allow waterlogging to prevent mosquitoes from breeding: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश के मौसम में जलभराव वाले स्थानों पर एडीज मच्छर पनपते हैं। इन मच्छरों के काटने से डेंगू होता है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए डीसी राहुल हुड्डा ने एडवायजरी जारी की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जलभराव न होने दें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार घर में किसी भी पात्र में पानी एकत्रित न होने दें और सफाई का ध्यान दें। घर के आसपास नालियां, गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें। जलभराव वाले स्थान पर सप्ताह में एक बार पेट्रोल या मिट्टी के तेल डालें। इससे मच्छरों का पनपना रुक जाएगा। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन

घरों में सीमेंट से बनी टंकियों को ढककर रखें। सप्ताह में एक बार टंकियों, कूलर, गमले, शौचालयों में पड़े घड़ों, छतों पर पड़े बेकार टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों को साफ करें। घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। रात को सोते समय कीटनाशक या मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने की स्थिति में नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। डीसी राहुल हुड्डा ने सभी स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed