फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DNA samples fail, bodies rot in mortuary, samples taken again

Rewari News: डीएनए सैंपल फेल, मोर्चरी में सड़ रहे शव, फिर लिए सैंपल

Fri, 20 Feb 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
DNA samples fail, bodies rot in mortuary, samples taken again
टपूकड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर खड़े डॉक्टर। संवाद
भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट के कारण कई मजदूरों के शव कंकाल में तब्दील हो गए हैं जिनकी पहचान में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद सभी 7 शवों को टपूकड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 17 फरवरी को इन शवों के डीएनए सैंपल लेकर जयपुर की लैब में भेजे गए थे लेकिन सभी सैंपल फेल हो गए। सैंपल लेते समय कोई फॉरेंसिक डॉक्टर टीम में शामिल नहीं था और प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हुई।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के आदेश पर दोबारा सभी 7 शवों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं और लैब भेजे गए हैं। अब रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही शवों की सही पहचान हो सकेगी और उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी को अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट और आग लगने से 7 मजदूर जिंदा जल गए थे। फैक्टरी संचालक हेमंत शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है।
चौथे आरोपी ठेकेदार की मौत हादसे में हो गई है। जांच में पुलिस की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए डीएसटी टीम भंग कर दी गई है। चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
-
मोर्चरी में बदबू का आलम, कोई डीप फ्रीजर नहीं

टपूकड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में अव्यवस्था सामने आई है। सभी 7 शव पॉलीथिन में पैक करके खुले में रखे गए हैं। मोर्चरी में न तो डीप फ्रीजर की व्यवस्था है और न ही बर्फ का इंतजाम, जिससे शव सड़ चुके हैं। तेज बदबू फैल रही है। यह बदबू मोर्चरी से लेकर पूरे अस्पताल में फैल चुकी है, जिससे आने-जाने वाले मरीज और स्टाफ परेशान हैं। डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले सैंपल 17 फरवरी को भेजे थे, लेकिन फेल होने के बाद दोबारा सैंपल लिए गए हैं। दोबारा सैंपल लेने के दौरान डॉक्टरों को मुंह पर मास्क लगाने के बावजूद बार-बार स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा, इतनी तेज बदबू थी।

-
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, लगातार इंतजार

हादसे में पति को खो चुकीं ज्योति ने बताया कि उनकी शादी मात्र एक साल पहले हुई थी। हादसे में उनके पति मिंटू की मौत हो गई। 17 फरवरी से वह पति का शव लेने के इंतजार में हैं लेकिन प्रशासन रोज आश्वासन देता है कि रिपोर्ट आज आएगी, कल आएगी। रिपोर्ट आएगी तो शव मिल जाएगा। तीन दिन बीत जाने के बाद भी शव को नहीं सौंपा गया। परिजनों को टपूकड़ा के एक निजी होटल के बेसमेंट में ठहराया गया है। सोमवार तक रिपोर्ट आने पर शवों की स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed