{"_id":"6afc92e566fa918136018b9b","slug":"dlsa-raised-awareness-among-students-about-the-pocso-act-rewari-news-c-198-1-rew1001-248815-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएलएसए ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएलएसए ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक
Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीएलएसए सचिव डॉ. रेनू सोलखे संबोधित करतीं। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट-2012 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। डीएलएसए सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से उजागर करना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी गरिमा और अधिकारों को संरक्षित करना है।
उन्होंने बताया कि कानूनी जानकारी और सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।