फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   divorcy wife murder after

तलाकशुदा पत्नी से मिलने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद साथ लेकर आए चाकू से गोद की हत्या

Fri, 15 May 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
divorcy wife murder after
:प्शन नंबर 03 रेवाड़ी। रामपुरा थाना - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के महेंद्रगढ़ रोड स्थित राधा-कृष्ण कॉलोनी में एक युवक ने बहन के पास किराये रह रही अपनी तलाकशुदा पत्नी की वीरवार को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दोनों के बीच करीब एक साल पहले तलाक हो गया था। करीब पांच साल पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वारदात को अंजाम देने के बार आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल भोजावास निवासी मधु ने करीब पांच साल पहले नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़वाल निवासी नितिन के साथ प्रेम विवाह किया था। एक साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। उसके बाद से मधु रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ रोड पर राधा कृष्ण कॉलोनी में अपनी बहन के पास रहती थी। उसके साथ उसकी तीन वर्षीय बेटी चंचल भी रहती थी। वीरवार शाम को अचानक नितिन अपनी साली राधा के घर पहुंच गया था। वहां पर नितिन व मधु के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान नितिन ने चाकू निकाल कर उसकेे पेट में कई वार कर दिए, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

-नितिन ही ले गया अस्पताल
चाकू लगने से मधु गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद नितिन ही उसे राधा के साथ स्कूटी पर ट्रॉमा सेंटर ले गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से रोहतक ले जाते समय मधु की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अस्पताल से ही फरार हो गया नितिन
मधु की गंभीर हालत को देेखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद आरोपी नितिन अचानक अस्पताल से ही फरार हो गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामपुरा थाना पुलिस ने राधा की शिकायत पर नितिन के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाकू बरामद नहीं
मृतक मधु की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी नितिन ने कहासुनी होने के बाद जेब से चाकू निकालकर कई वार किए। इसमें मधु गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी फरार है, पुलिस की ओर से अभी तक चाकू बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed