फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Disturbed by the girl's indecent antics, the girl attempted suicide

युवती की अश्लील हरकतों से परेशान होकर बच्ची ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the girl's indecent antics, the girl attempted suicide
किराये पर रह रही युवती की अश्लील हरकतों से परेशान मकान मालिक की 11 वर्षीय बेटी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। युवती की अश्लील हरकतों और धमकी से परेशान होकर बच्ची ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन छोटी बहन ने उसे ऐसा करते हुए देखकर शोर मचा दिया, जिससे परिवार के लोगों ने उसकी जान बचाई। बच्ची के पिता ने शहर थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि मंगलवार की रात करीब दो बजे उनकी छोटी बेटी रोती हुई आई और बताया कि दीदी कमरे में फांसी लगा रही है। वह कमरे में पहुंचे तथा बेटी को फंदा लगाने से रोका। बेटी ने बताया कि उनके घर में किराये पर रहने वाली दीदी ने उसकी अपने ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर बात कराई थी। उसकी अश्लील फोटो खींचकर अपने ब्वायफ्रेंड को भेज दी और उसका मोबाइल नंबर भी दे दिया। युवती का ब्वायफ्रेंड उसे फोन कर परेशान कर रहा है। युवती ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत भी की। उसने विरोध किया तो उसने छोटी बहन को उठवा देने और उसकी अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद युवती कमरा खाली करके कहीं और रहने के लिए चली गई। अब वह वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने की धमकी देती है। युवती की धमकी व हरकतों से परेशान होकर 11 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन छोटी बहन के जाग जाने के कारण जान बच गई। बच्ची के पिता ने बुधवार को युवती व उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवती हिसार की रहने वाली है। पुलिस युवती व उसके ब्वायफ्रेंड की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed