फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   distt 1465 corona riport panding

जिला में 1465 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग, 1663 लिये नये सैंपल

Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
distt 1465 corona riport panding
जिले में बुधवार को जहां एक कोरोना संक्रमित मिला, वहीं एक नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त मिला है। वहीं 3 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिससे जिले में अब केवल 17 लोग कोरोना एक्टिव है। जिले में अभी तक 1465 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग चल रही है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने जिला में अभी तक 329350 वैक्सीन की डोज दी गई है। लगातार वैक्सीनेशन व जागरूकता के चलते जिला रेवाड़ी जल्द ही कोरोना मुक्त होगा। बुधवार को जिला के बावल से जहां 1 और नए संक्रमित मिले, वहीं 3 कोरोना ठीक होकर लौटे। एक्टिव केसों की संख्या 17 रह गई है। जिला का रिकवरी दर बढ़कर 98.66 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 309638 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। आज खोल से 1 व गुरावड़ा से 2 और संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20181 पर पहुंच गई है। वहीं 3 नागरिक संक्रमित ठीक हुए है। अब जिले में 19910 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिला मात्र 17 एक्टिव केस है। संक्रमित 17 में से 13 लोग होम आईसोलेट है, वहीं 4 विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिला में एक और नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध मिला है। जिससे इनकी संख्या बढ़कर 34 पर पहुंच गई है। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आज 1463 लिए सैंपल, 4389 को लगी वैक्सीन
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1663 लोगों के सैंपल लिये हैं। वहीं 1465 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। आज जिला में कुल 4389 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

सुरहेली उपस्वास्थ्य केंद्र पर 121 नागरिकों ने कराया टीकाकरण
कोसली उपमंडल के गांव सुरहेली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 121 नागरिकों को टीके की डोज दी गई। उप स्वास्थ्य केंद्र की वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. मोनिका राव नेे टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना करते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने बताया कि कुसुमलता, रेणु देवी, अनिल यादव और धनराज की टीम ने 18 पल्स आयु वर्ग के 20 तथा 45 पल्स आयु वर्ग के 101 नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed