{"_id":"616720c192619d47280d6252","slug":"district-will-get-two-new-rakes-of-dap-today-and-tomorrow-ashima-sangwan-rewari-news-rtk626939765","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को आज और कल मिलेंगे डीएपी के दो नए रैक : आशिमा सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को आज और कल मिलेंगे डीएपी के दो नए रैक : आशिमा सांगवान
विज्ञापन
जिला सचिवालय सभागार में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने खाद की उपलब्धता, सड़कों की मरम्मत, पराली प्रबंधन, फसल खरीद, खेतों में जलभराव को लेकर समीक्षा बैठक की। एडीसी ने बताया कि जिले को वीरवार व शुक्रवार को डीएपी के दो नए रैक मिलेंगे, जिससे डीएपी खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि इफ्को व गुजरात फर्टिलाइजर के रैक लगते ही सभी केंद्रों पर डीएपी व सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। एडीसी ने विभिन्न विषयों के बारे में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को डीएपी की कमी न आने दी जाए। उन्होंने उप निदेशक कृषि विभाग को निर्देश दिए कि खाद व बीज की उपलब्धता व सुचारु वितरण को लेकर खंड स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं ताकि किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उपनिदेशक कृषि बलवंत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले में किसानों की मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध करा रही है, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एडीसी ने पराली प्रबंधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में पराली जलाने पर रोक लगाई जाए और इस पर पूरा ध्यान दिया जाए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जिले के खंड जाटूसाना व खंड रेवाड़ी में दो हजार एकड़ में ही धान की फसल की बुआई की जाती है, जिसकी कटाई हाथ से की जाती है और जिले में पराली प्रबंधन की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
एडीसी ने सड़क मरम्मत के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अब बरसात का मौसम समाप्त हो चुका है, जिले की जो भी सड़कें टूटी और क्षतिग्रस्त हैं उनकी मरम्मत शुरू करवाएं और इस कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। इस माह के अंत तक सभी सड़कोें की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बस स्टैंड से राव गोपाल देव चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई से पत्राचार करने के निर्देश दिए। एडीसी ने फसल खरीद की समीक्षा करते हुए मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कराना सुनिश्चित करें। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी करवाएं, ताकि किसान अपनी फसलों की बुआई कर सकें। बैठक में संदीप सिंह, डीपी नैन, सचिव मार्केर्ट कमेटी सत्य प्रकाश, सचिव कोसली जितेंद्र, संतराम, ईओ एमसी अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।