फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District will get two lakh additional doses of vaccine: Deputy Commissioner

जिले को मिलेगी वैक्सीन की दो लाख अतिरिक्त डोज : उपायुक्त

Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
District will get two lakh additional doses of vaccine: Deputy Commissioner
गुरुग्राम में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल उपायुक्त यशेन्द्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं व संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। जिले को शीघ्र ही वैक्सीन की दो लाख अतिरिक्त डोज भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग इस माह के अंत तक विशेष अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि जिले के प्रत्येक नागरिक को कोरोनारोधी दवा की पहली डोज लग चुकी हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यह जानकारी सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह जिले की कोरोना समीक्षा बैठक के उपरांत दी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने सोमवार को तीन जिलों रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने व स्वास्थ्य सेवाओं के उचित प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि सितंबर माह के अंत तक पूरे प्रदेश में सभी नागरिकों को कोरोनारोधी वैक्सीन का पहला टीका अवश्य लग जाए। सितंबर माह के अंत तक तीनों जिलों के सभी नागरिकों को पहली डोज लगाने के निर्देश पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने वैक्सीन के अतिरिक्त स्टाक की मांग की। जिस पर तुरंत प्रभाव से आज ही 2 लाख वैक्सीन की डोज रेवाड़ी भेजने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed