फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District-level environment quiz today; six teams to reach the finals.

Rewari News: जिलास्तरीय पर्यावरण क्विज आज, छह टीमें फाइनल में पहुंचेंगी

Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
District-level environment quiz today; six teams to reach the finals.
रेवाड़ी। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता गांव मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह 9 बजे से होगी। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों से एक-एक टीम इसमें भाग लेगी। प्रत्येक टीम में कक्षा आठवीं से 10वीं तक के तीन विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले चरण में टीम आधारित लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा कुल 40 अंकों की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छह टीमें फाइनल चरण के लिए चयनित होंगी।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि फाइनल मंचीय क्विज का संचालन विज्ञान विषय के पीजीटी स्तर के विशेषज्ञ क्विज मास्टर करेंगे। इसमें प्रश्नोत्तरी, विजुअल, ऑडियो-विजुअल और रैपिड फायर राउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, एसडीजी, मिशन लाइफ, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और जल संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर आधारित होंगे।

वायु प्रदूषण, हरियाणा का पर्यावरण, राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और वर्तमान पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। समय पर उत्तर नहीं देने पर प्रश्न अगली टीम को पास किया जाएगा और सही उत्तर देने वाली टीम को दो बोनस अंक मिलेंगे। बराबर अंक होने पर टाई-ब्रेकर राउंड होगा। क्विज मास्टर का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed