फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District-level cultural festival to be held at Kanwali School on the 15th and 16th.

Rewari News: कंवाली स्कूल में 15 और 16 को आयोजित होगा जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव

Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
District-level cultural festival to be held at Kanwali School on the 15th and 16th.
कंवाली स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षा अधिकारी और सांस्कृतिक प्रभारी।स्रोत:स्कूल
रेवाड़ी। जिले के कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 और 16 अक्तूबर को जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्कूल परिसर में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मेजबान स्कूल के प्राचार्य अनिल यादव मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि 15 अक्तूबर को कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की मिडल विंग की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, 16 अक्तूबर को कक्षा नौवीं से 12वी तक के विद्यार्थियों की सीनियर सेकेंडरी विंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों के तहत कार्यक्रम स्थल, मंच, प्रांगण, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न विद्यालयों से आने वाली टीमों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया। प्राचार्य अनिल यादव ने अधिकारियों और सांस्कृतिक प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर नाहड़िया और जिला समन्वयक अशोक नामवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed