फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District got 33 conductors through HKRN

Rewari News: एचकेआरएन के माध्यम से जिले को मिले 33 कंडक्टर

Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
District got 33 conductors through HKRN
फोटो : 20रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने रेवाड़ी डिपो में कंडक्टर पद के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें रेवाड़ी जिले को 33 कंडक्टर मिले हैं। लंबे समय से कंडक्टर की मांग की जा रही थी।
हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग की ओर से एचकेआरएन के माध्यम से 804 कंडक्टरों की भर्ती की है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय की ओर से सभी डिपो की मांग अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया था। कंडक्टरों की भर्ती के बाद स्टाफ की कमी झेलने के दौरान प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही नेशनल, स्टेट, जिला व ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाओं में भी इजाफा होगा। बता दें कि हरियाणा रोडवेज में स्टाफ की कमी के चलते अनेक खासकर स्टेट व ग्रामीण रूटों पर बसों की सही तरीके से संचालन नहीं हो पा रहा था। यही कारण है कि कई डिपों में बसें होने के बाद भी स्टाफ के अभाव में रूटों पर नहीं भेजा जा रहा था। परिवहन विभाग ने 22 डिपुओं के महाप्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए कंडक्टरों की एचकेआरएन के माध्यम से भर्ती बारे पत्र 27 जून 2024 के माध्यम से संख्या अनुसार कंडक्टरों की होने वाली भर्ती की सूचना भेजी थी। रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद बसों के पहले की अपेक्षा ज्यादा रूटों पर संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि काम पक्का है तो कर्मचारी कच्चे क्यों भर्ती किए जा रहे हैं। यूनियन इस भर्ती का विरोध करती है और पक्की भर्ती की मांग करती है। साथ ही कहा कि स्थाई कर्मचारियों की भर्ती होने से जनता को स्थाई व बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed