फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District gets 15 doctors, health services will improve

जिले को मिले 15 डॉक्टर, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
District gets 15 doctors, health services will improve
जिले में चरमराती सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी हुई लिस्ट में रेवाड़ी जिले को 15 नए चिकित्सक मिले हैं। वर्तमान में यहां चिकित्सकों की बेहद कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को जारी हुई लिस्ट में शहर के सिविल अस्पताल को 15 में से 9 चिकित्सक मिले हैं। वहीं पीएचसी लिलोढ़ को दो, सीएचसी नाहड़ को दो, सीएचसी खोल को एक व पीएचसी फतेहपुरी को एक चिकित्सक मिला है। लोगों को उम्मीद है कि डॉक्टरों के आने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

ये मिले चिकित्सक
स्वास्थ्य निदेशालय की लिस्ट अनुसार बच्चों की स्पेशलिस्ट मोनिका शर्मा, स्कीन स्पेशलिस्ट अनु जैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट सुनीता सिंह, गायनी स्पेशलिस्ट अनुपमा यादव, हेमलता, रश्मी, डॉ. मीटा यादव, चारू तोंगड़ व चारू यादव को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में लगाया गया है। वहीं वैश्नवी व योगेंद्र कुमा को सीएचसी नाहड़, रजत कुमार व ओविन को पीएचसी लिलोढ़, इंद्रजीत सिंह को सीएचसी खोल व देविका सिंह को पीएचसी फतेहपुरी में लगाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को निदेशालय की ओर से लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में चिकित्सकों के केवल नाम है, इनमें यह पता नहीं पा रहा कि यह किस बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं। जब यह ज्वाइन करेंगे तब ही बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed