फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District Election Officer tested the arrangements of vote counting centers

Rewari News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्रों की परखी व्यवस्था

Tue, 08 Oct 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer tested the arrangements of vote counting centers
फोटो: 18रेवाड़ी। मतगणना केन्द्रों का दौरा करते जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा तथा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने सोमवार को दो मतगणना केंद्र शहर के सेक्टर-18 राजकीय कन्या महाविद्यालय और जैन स्कूल का दौरा व्यवस्था की जांच की। कन्या महाविद्यालय में रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र और जैन स्कूल में कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि बावल, कोसली और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर एक माइक्रो ऑंब्जर्वर, एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो काउंटिंग सहायक रहेंगे। इनके अतिरिक्त 1 टेबल अधिकारियों के लिए होगी। 4 टेबल रिजर्व रखी गई है। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए बावल और रेवाड़ी में 6-6 और कोसली में 9 टेबल लगाई गई हैं। 2-2 टेबल रिजर्व में रहेंगी। बावल की मतगणना का कार्य 19 राउंड, कोसली की 20 राउंड और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 राउंड में होगी। परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ईवीएम व वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। स्ट्रांग रूम में तीन घेरे में फुल प्रूफ सुरक्षा की जा रही है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम बावल उदय सिंह, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed