फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Disseminate information about welfare schemes to the general public: Satyaprakash

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं : सत्यप्रकाश

Sun, 30 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Disseminate information about welfare schemes to the general public: Satyaprakash
प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता रविवार को भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं ताकि उन्हें लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ संगठन के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सत्यप्रकाश जरावता को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, सुनील ग्रोवर, सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, यशवंत भारद्वाज, दीपक मंगला, नितेश अग्रवाल, जयवीर योगी, मनवीर लाम्बा, कविता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed