{"_id":"6a47fc5e2c2f6d82b50ff615","slug":"dissatisfaction-expressed-over-the-lack-of-basic-amenities-at-double-phatak-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-241266-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डबल फाटक मार्केट में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डबल फाटक मार्केट में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने पर जताई नाराजगी
Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच ने डबल फाटक मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में शौचालय और पेशाब घर का अभाव है जिससे लोगों को परेशानी होती है। सड़क के पास कूड़े का ढेर भी लगा रहता है।
दुकानदारों ने अंडरपास निर्माण के दौरान पहले से मौजूद पेशाब घर क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी मरम्मत नहीं की गई। दुकानदारों ने यह भी बताया कि नाई वाली चौक से ऑटो मार्केट तक खाने-पीने के ठेले लगने से मक्खी-मच्छरों की समस्या बढ़ गई है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है।
मंच के प्रधान रमेश मुदगिल ने कहा कि तुलाराम पार्क के सामने दमकल केंद्र के पास बना डंपिंग यार्ड पूरे शहर का कूड़ा एकत्र करने का केंद्र बन गया है, जिससे क्षेत्र में बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने मांग की कि डंपिंग यार्ड को जल्द हटाया जाए।