फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispute in the morning over not giving discount on liquor, youth shot dead at night

Rewari News: शराब पर डिस्काउंट न देने पर सुबह विवाद, रात को युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dispute in the morning over not giving discount on liquor, youth shot dead at night
पकड़ा गया आरोपी अशोक। संवाद
रेवाड़ी। गांव काकोडिया में मंगलवार रात करीब 8 बजे तीन बाइक सवारों ने राजस्थान के अलवर जिले के आलनपुर निवासी महेश गुर्जर (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। महेश 20 दिन पहले ही आया था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिक विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महेश गुर्जर का मंगलवार की सुबह पास के एक शराब ठेके के पास गांव डाबड़ी के सरंपच मेहरचंद, गांव काकोड़िया निवासी तेजपाल और गांव गोकलगढ़ के अशोक उर्फ बड्डू से विवाद हुआ था। शराब का ठेका गोकलगढ़ के ही व्यक्ति के नाम पर है। सेल्समैन छुट्टी पर गया था। इस वजह से अशोक वहां सेल्समैन का काम कर रहा था। शराब पर डिस्काउंट न देने पर विवाद हुआ था। उस वक्त लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

विजयपाल के अनुसार इसके बाद तीनों ने दिन में शराब पी और रात करीब 8 बजे रेस्टोरेंट आए। आते ही रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की। महेश बाहर आया तो तीनों ने उससे फिर झगड़ा शुरू कर दिया। समझाने के बावजूद वे नहीं माने। इसी दौरान अशोक उर्फ बड्डू ने जेब से पिस्टल निकाली और महेश की छाती पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को दबोच लिया है। रेस्टोरेंट मलिक की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इंसेट
आरोपी अशोक पर एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

पत्रकार वार्ता में डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अशोक उर्फ बड्डु को डबल फाटक, पटौदी–रेवाड़ी से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्तौल और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और दंगा-फसाद समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। शीघ्र ही अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।


इंसेट
महेश गुर्जर समोसा बनाने का था कारीगर
महेश गुर्जर समोसा बनाने का कारीगर था और काफी समय से अलग–अलग स्थानों पर जीविका चलाता था। वह पहले भी रेवाड़ी में काम कर चुका था। समय-समय पर अपने घर लौट जाता था। वह करीब 20 दिनों से रेस्टोरेंट में कार्य करता था। महेश की शादी नहीं हुई थी। वह छह भाई-बहन हैं।

पकड़ा गया आरोपी अशोक। संवाद

पकड़ा गया आरोपी अशोक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed