{"_id":"69b84ce3d5b53aa3800a99ab","slug":"dispute-between-husband-and-wife-turns-violent-rewari-news-c-198-1-rew1001-235143-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पति-पत्नी के बीच झगड़े ने लिया हिंसक रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पति-पत्नी के बीच झगड़े ने लिया हिंसक रूप
विज्ञापन
भिवाड़ी। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर ससुराल वालों पर हमला करवा दिया। पीड़ित मनोज कुमार के अनुसार उनकी उनकी शादी मात्र नौ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था। पत्नी एक महीने से लगातार विवाद कर रही थी और झगड़े के दौरान घर का सारा सामान तोड़ दिया गया।
मनोज का आरोप है कि पत्नी ने अपने घरवालों को बुला लिया। घर में सो रहे मनोज के पिता सहित तीन लोगों पर लाठी, फरसा और अन्य हथियारों से हमला करवाया गया। हमले में मनोज सहित तीन लोगों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।