डीटीएच स्कूल चौकीदार यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर नेहरू पार्क में जिला प्रधान देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। इसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुचंकर मुख्यमंत्री के नाम डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक को ज्ञापन सौंपा। देवेंद्र कुमार ने का कि तीन अप्रैल शि क्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने एजुसैट सिस्टम की रखवाली के लिए 25 करोड़ का बजट जारी किया था। इस दौरान कहा गया था कि चौकीदारों को डीसी रेट पर मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग में एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि स्कूल मर्ज होने पर चौकीदार न हटाया जाए। इस दौरान जिला सचिव मांगेराम शर्मा, सज्ज्न सिंह, जगराम, महावीर सिंह, ईश्वर सिंह, मनेाज, राजपाल, संजय विनोद, अशोक, मुन्नीलाल, सुमेर, दौलतराम, बाबू, कर्णसिंह, रामस्वरूप, जगराम व अन्य चौकीदार मौजूद रहे।