फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dishes were made in homes, but traditional swings were not seen

घरों में पकवान तो बने, लेकिन परंपरागत झूले नहीं आए नजर

Sun, 31 Jul 2022 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dishes were made in homes, but traditional swings were not seen
तीज पर छतों पर पतंग उड़ाते युवा । - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना काल के बाद जिले में हरियाली तीज पर्व उत्साह से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक खूब पतंगबाजी हुई। महिलाओं ने बिरवे पिरोने की परंपरा भी निभाई। घरों में रीति रिवाज के अनुसार पकवान भी बनाए गए। हालांकि परंपरागत झूले नजर नहीं आए।
विज्ञापन

इस बार पतंगों की भी संख्या कम रही, मगर हर घर में त्योहार की खुशी उतनी ही नजर आई। त्योहार पर महिलाएं मायके से आने वाली मिठाइयों (कोथली) का इंतजार करती हैं। झूला झूलती हैं और लोकगीतों के साथ कांटों में बिरवे (भीगे चने) पिरोती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह डाले गए झूलों में महिलाओं और युवतियों ने पींगें भरी। विभिन्न संगठनों और एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें सावन के गीत और संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देर शाम तीज पूजन भी किया गया। महिलाओं ने कांटों में चने पिरो कर तीज महोत्सव मनाया। महिलाएं और युवतियां झूला झूलने और गीत गाने में व्यस्त रहीं तो बच्चे और युवा पतंगबाजी में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed