फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Discussion on Seva Pakhwada in BJP Dharuhera Mandal Executive Meeting

Rewari News: भाजपा धारूहेड़ा मंडल कार्यकारिणी बैठक में सेवा पखवाड़ा पर मंथन

Tue, 26 Aug 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Seva Pakhwada in BJP Dharuhera Mandal Executive Meeting
धारूहेड़ा मंडल की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचा भाजपा नेता। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : संवाद
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा मंडल की भाजपा कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष अजित कोसलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को चार अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और प्रत्येक बूथ पर नियमित कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ स्तर पर ही निहित है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी संजय रूस्तगी ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम सत्र में भाजपा जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सरल पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझाया और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और पोर्टल का सही उपयोग कर जनसंपर्क को सशक्त बनाएं।


इस अवसर पर अरविंद यादव, अतर सिंह पांचाल, राहुल जोशी पार्षद, दिनेश सैनी, मंडल महामंत्री नानक खोला, रामनिवास प्रजापत, रामपाल यादव, खेम चंद सैनी, नेहा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed