फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Discipline is necessary for the development of educational institutions: Somani

शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए अनुशासन जरूरी : सोमाणी

Thu, 11 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Discipline is necessary for the development of educational institutions: Somani
रेवाड़ी। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के नवनिर्वाचित प्रधान अशोक सोमाणी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए अनुशासन जरूरी है। वह बुधवार को बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद की शपथ लेने के पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में बोर्ड की कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। वहीं बोर्ड के 70 कॉलेजियम सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

सोमाणी ने कहा कि बोर्ड के निवर्तमान प्रधान राजीव डाटा ने जिस तरह निष्पक्ष ढंग से संस्थाओं के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बोर्ड के अधीन संचालित केएलपी कॉलेज सतीश बीएड कॉलेज, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल ने विकास किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रधान होने के नाते उनका यह प्रयास रहेगा कि सभी संस्थाएं और तेजी से विकास करें। बोर्ड के निवर्तमान प्रधान राजीव डाटा ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्य के रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

समारोह में पीईबी के नवनिर्वाचित महासचिव कपिल गोयल एवं कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता के अलावा कार्यकारी सदस्य अनिल रस्तोगी, दिनेश गोयल, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, संदीप खंडेलवाल, प्रवीण अग्रवाल, घनश्याम दास, एनके गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रजनीकांत सैनी को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पीईबी के पूर्व प्रधान राजीव डाटा, पूर्व महासचिव जगमोहन गुप्ता व पूर्व कोषाध्यक्ष अजय यादव के साथ-साथ निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट शंकर सिंह, एडवोकेट राजीव अग्रवाल, एडवोकेट दिलीप अरोड़ा, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर प्रदीप बंसल के अतिरिक्त चुनाव में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सभी चारों संस्थाओं के प्रवक्ता एवं स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएड कॉलेज के महासचिव सुनील भार्गव, केएलपी कॉलेज के प्रधान अमित गुप्ता, आनंद स्वरूप डाटा, बृजलाल गोयल, अरविंद गुप्ता, मुकेश भट्टे वाले, सतीश सैनी, केएलपी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कविता गुप्ता, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर चिराग, रिपु दमन गुप्ता, नवल गुप्ता, डॉ. ललित सक्सेना, डॉक्टर पीसी सिंगला, हेमंत गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मोहनलाल गुप्ता, नरेश शर्मा, प्रमिला भार्गव, राजेंद्र गुलाटी, राजेश अग्रवाल, रमेश मित्तल, रतनलाल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, विनोद गुप्ता, ब्रह्म दत्त शर्मा, अरुण गुप्ता, ऋषि सिंघल,नरेश हंडूजा, संजय डाटा, परम प्रीत कालरा सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed