फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Disaster prevention training given in the camp

Rewari News: शिविर में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Fri, 06 Jan 2023 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Disaster prevention training given in the camp
रेवाड़ी में आपदा मित्रों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन बारे प्रशिक्षण देते हुए। विज्ञप? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन मिनी मॉक ड्रिल के साथ पहले बैच का समापन हुआ। कार्यशाला में आपदा मित्रों को विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बताया कि जिलों में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर सतर्क एवं मजबूत होना चाहिए तथा हमें अन्य जिलों व राज्यों के साथ भी पूरा तालमेल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी आपदा प्रबंधन योजना अच्छी तरह तैयार होगी वहां पर अधिकारी भी पहले ही दिमागी तौर पर तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान लोगों को सही सूचना मिलनी चाहिए। इसके लिए विभिन्न प्रकार के मीडिया का प्रयोग अच्छी तरह से करना चाहिए। सही समय पर और सही सूचना देना भी जिला प्रशासन का मुख्य कार्य होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम हमें प्रशासनिक स्तर पर अपडेट रखते हैं। उन्होंने आपदा मित्रों से आपदा से बचाव के लिए पूरी सजगता एवं सतर्कता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के आने से पहले या आपदा आने पर हमारा तंत्र जितना जल्दी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्य शुरू करेगा उतना ही जान और माल का कम नुकसान होगा।
विज्ञापन

9 से होगा प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ
प्रशिक्षण का दूसरा बैच 9 से 20 जनवरी तक, तीसरा बैच 14 फरवरी से 25 फरवरी तक तथा चौथा बैच 27 फरवरी से 10 मार्च तक पुलिस लाइन रेवाड़ी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आपदा मित्रों को विभिन्न प्रकार के आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed