{"_id":"65c53d2e25940739580837ad","slug":"directorate-of-education-wrote-a-letter-to-dc-to-investigate-school-funds-rewari-news-c-198-1-rew1001-200613-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षा निदेशालय ने स्कूली फंड के जांच के लिए डीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षा निदेशालय ने स्कूली फंड के जांच के लिए डीसी को लिखा पत्र
Fri, 09 Feb 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव तिहाड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे प्राथमिक पाठशाला में मिड-डे मील एवं स्कूली फंड में गोलमाल करने का मामला सामने आया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से उपायुक्त को पत्र भेजकर किसी एचसीएस अधिकारी से इसकी जांच कराने को कहा गया है। इस मामले को लेकर विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के अध्यापक पन्नालाल ने प्रमाण के साथ इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भेजी थी। इसमें तत्कालीन बीईओ व डीईईओ पर मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारी कार्रवाई की बजाय लीपापोती में लगे रहे। इसके बाद विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के अध्यापक पन्नालाल की तरफ से सबूतों के साथ दिसंबर माह में शिकायत भेजी गई थी जिस पर अब विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से उपायुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच किसी एचसीएस अधिकारी से कराने को कहा गया है।
जब पहले शिकायत दी गई थी तो कमेटी का गठन किया गया था। जांच भी कराई गई थी जो रिकवरी बताई गई थी, संबंधित शिक्षक से करवा कर रिपोर्ट आगे बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी दी थी।
विरेंद्र नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
जब पहले शिकायत दी गई थी तो कमेटी का गठन किया गया था। जांच भी कराई गई थी जो रिकवरी बताई गई थी, संबंधित शिक्षक से करवा कर रिपोर्ट आगे बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी दी थी।
विज्ञापन
विरेंद्र नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी