फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dipavli and birth day 1.94 lacs

1.94 लाख रुपये के जन्मदिन व दीपावली का सामान के बदले व्यापारी को मिले 15 डिब्बो में फटे कपड़े

Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dipavli and birth day 1.94 lacs
शहर की पुरानी अनाज मंडी के एक व्यापारी को जन्म दिन और दीपावली का सामान मंगवाना महंगा पड़ गया। 1.94 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद इंदौर के व्यापारी ने 15 डिब्बों में फटे कपड़े भेज दिए। व्यापारी द्वारा पार्सल खोल कर देखा तो उसके पैरा के तले से जमीन खिसक गई। व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की पुरानी अनाज मंडी निवासी व्यापारी संजीव खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंदौर के एक व्यापारी से पहले भी सामान मंगवा चुका है। इसलिए उसने बर्थ-डे आइटम व दीपावली के लिए कुछ सामान का आर्डर दिया था, लेकिन इंदौर के व्यापारी ने भुगतान एडवांस करने के लिए कहा तो उसने 10 सितंबर को 1 लाख 22 हजार पांच सौ रुपये तथा 15 सितंबर को 72 हजार रुपये को भुगतान कर दिया। संजीव खुराना का आरोप है कि कुछ दिन बाद बाद ट्रांसपोर्ट से उसके पास 15 पैकेट का पार्सल आया। उसने जब डिब्बों को खोल कर देखा तो उनमें फटे हुए कपड़े भरे हुए थे। संजीव ने बताया कि इंदौर के व्यापारी से बात की कई तो उसने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया, लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed