फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Did not get compensation for last year's crop

पिछले साल खराब हुई फसल का नहीं मिला मुआवजा, किसान देंगे धरना

Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Did not get compensation for last year's crop
पिछले साल खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने को लेकर बैठक करते किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बीते वर्ष 2020 में जलभराव से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई आज तक नहीं हो पाई है। इसी के विरोध में कुछ किसान सोमवार को जिला कृषि कार्यालय के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन

किसानों नेे बैठक कर कहा कि भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत की जानी थी। लेकिन बीमा कंपनी द्वारा उनके नुकसान का तय मुआवजा अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मुंडिया खेड़ा के किसान राजपाल ने बताया कि मेरा गाव मूंडिया खेड़ा रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी ब्लॉक में है। सर्वे के अनुसार पिछले वर्ष इलाके में कपास की फसल का 80 प्रतिशत नुकसान हुआ था। सर्वे के मुताबिक क्लेम 36000 रुपया प्रति एकड़ बनता था। बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम की राशि समय समय पर किसानों के बैंक एकाउंट से काटी जाती रही है। बावजूद इसके मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियां जिला रेवाड़ी से सबसे ज्यादा प्रीमियम एकत्रित करती हैं। परंतु एक जुलाई तक किसानों को एक रुपया भी क्लेम का नहीं दिया गया है। बालियर खुर्द के किसान पृथ्वी सिंह ने कहा कि अब किसानों ने अपने हक मांगने के लिए 26 जुलाई सोमवार सुबह 10 बजे कृषि कार्यालय के सामने महात्मा गांधी चौक पर धरना दिया जाएगा। इस धरने में जिला रेवाड़ी के सभी किसान संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed