{"_id":"602ab4418ebc3ee9356bf5b8","slug":"dharuheda-women-20-thousand-money-rewari-news-rtk595561337","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को धक्का मारकर 20 हजार की नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को धक्का मारकर 20 हजार की नकदी छीनी
विज्ञापन
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक ने एक महिला को धक्का देकर गिरा दिया तथा उससे करीब 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं लग पाया।
पुलिस को दी शिकायत में कापड़ीवास निवासी सविता देवी ने बताया कि उसका सोहना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। सोमवार को बैंक से नकदी निकलवाई थी तथा पैदल धारूहेडा बस स्टैंड की ओर जा रही थी। हनुमान मंदिर के पास महिला के पीछे-पीछे चल रहे एक युवक ने धक्का मार कर गिरा दिया तथा नकदी छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन जब वह वहां से निकल चुका था। बताया जा रहा है बदमाश बैंक से महिला के पीछे आ रहा था तथा मौका पाकर वारदात को अंजाम दे भाग निकला।
पीड़ित की शिकायत मिल चुकी है। मंदिर व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही तथा जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।