फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees reach Bhuteshwar temple in Shravan month

श्रावण मास में भूतेश्वर मंदिर में पहुंचते हैं श्रद्धालु

Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees reach Bhuteshwar temple in Shravan month
सेक्टर-1 स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के लिए मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के सेक्टर-1 स्थित सोलाराही भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। यहां विभिन्न कार्यक्रम होते रहते हैं। यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना माना जाता है। विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित होने के कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन

श्रावण मास में यहां पर भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। भगवान महादेव से मन्नत मांगने के लिए लोग सुबह-शाम पूजा के लिए आते हैं। वहीं सोमवार को श्रावण का दूसरा सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी हो जाती है। भगवान शिव, हनुमान मंदिर व भगवान खाटू श्याम का मंदिर होने के चलते यहां पर प्रत्येक दिन मेले जैसा माहौल रहता है।
विज्ञापन

मंदिर का इतिहास
मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना बताया जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप कुुमार का कहना है कि सैकड़ों वर्ष पहले यहां एक छोटा सा मंदिर था। बाद में लोगों की सहायता से इस मंदिर का निर्माण होता गया और यह मंदिर विशाल हो गया है। सोलाराही सरोवर के किनारे इस मंदिर में सेक्टर एक के साथ माडल टाउन, सेक्टर तीन व सेक्टर चार के साथ आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर श्रावण मास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस मास में यहां हर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर यज्ञ व अभिषेक के साथ श्रद्धालुओं की आस्था अनुसार यहां वर्षभर कार्यक्रम चलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed