फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Destitute animals roaming fearlessly in the city become the cause of accidents.

Rewari News: दुर्घटना का कारण बने शहर में बेखौफ घूम रहे बेसहारा पशु

Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals roaming fearlessly in the city become the cause of accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के चौराहों, मुख्य मार्गों और बाजारों में बेसहारा पशुओं के चलते न सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी हो रही है बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी बेसहारा पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है।
सड़कों पर झुंड में घूमने वाले बेसहारा पशु दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। अक्सर पशुओं के चलते हादसे होते हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान ही शहर के कई मुख्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं की वजह से कई छोटे बड़े हादसे हो चुके हैं। शाम के बाद तो हालत और गंभीर हो जाती है। स्थानीय सामाजिक,व्यापारिक,स्वयंसेवी संगठन, संस्थाएं लंबे समय से बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते रहे लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में लगातार विकट बनती जा रही है। इस समस्या को लेकर यहां के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। नगर के कई मुख्य मार्गो, बाजारों में तो बेसहारा पशुओं ने तो अपने स्थाई अड्डे बना लिए हैं। कुछ व्यस्त रहने वाले बाजार पर तो सुबह से लेकर रात तक बेसहारा पशु आपस में लड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इनकी लड़ाई के कारण अक्सर छोटे- बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नई अनाज मंडी में बेसहारा पशु अनाज की बोरियों को काट कर नुकसान पहुंचा रहे है। बाजारों में थोड़ा ध्यान हटने पर बेसहारा पशु रेहड़ियों, स्टालों, सब्जी, किराना की दुकानों पर रखे फलों, सब्जियों को नुकसान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
शहर को बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्त करवाने का प्रयास किया जाएगा। इन पशुओं को शहर से बाहर कहीं उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए ठेका दिया जाएगा। इसके लिए पशुओं की संख्या के हिसाब से टेंडर जारी किए जांएगे।- पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed