फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   desert western dry air will show effect temperature will go above 45 degree

Rewari News: मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क हवा दिखाएगी प्रभाव, 45 डिग्री से ऊपर जाएगा तापमान

Tue, 09 May 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
desert western dry air will show effect temperature will go above 45 degree
गर्मी से बचाने के लिए बच्चे को कपड़ा ओढ़ाकर लेकर जाता व्य​क्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले दो सप्ताह से मौसमी प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में तेज गति से अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की रही हैं। अब दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अब तेज धूप से गर्मी फिर बढ़ने लगी है और रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी रहेगी और लू भी चल सकती हैं।

अब गर्मी दिखाएगी अपना असर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हवाओं की दिशा बदल जाने से गर्मी ने अपने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क हवाओं ने प्रभुत्व स्थापित कर लिया है और धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में बीच-बीच में तेज हवा भी चल सकती है। 13 मई से सम्पूर्ण इलाके पर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगेगी, क्योंकि अरब सागर पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बन जाएगा। जिस कारण मैदानी राज्यों में दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है और रात्रि तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed