फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deputy Speaker of Haryana Assembly Ranbir Gangwa said, Congress is divided into two factions

Haryana: विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा बोले, कांग्रेस दो गुटों में बटी; इनेलो-बसपा खो चुकी विश्वास खो चुकी

Sat, 13 Jul 2024 03:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने हरियाणा में इनेलो और बसपा के गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा में दोनों ही पार्टियां जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। बसपा के यूपी में एक-दो विधायक तो है, लेकिन उनका हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है।

विज्ञापन
Deputy Speaker of Haryana Assembly Ranbir Gangwa said, Congress is divided into two factions
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित करने के लिए पहुंचे। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। लोग कांग्रेस के ब्रह्मजाल को समझ चुके हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के ब्रह्मजाल की पोल खोलेंगे। कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बटी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस में परिवारवाद है। कांग्रेस पार्टी खुद एक दूसरे को आपस में निपटा देगी। हमें कांग्रेस से लड़ने की जरूरत नहीं है। बीजेपी केवल चुनाव पर ध्यान दे रही है। इस बार पूर्ण बहुमत से हरियाणा में सरकार बनेगी। हरियाणा में बीजेपी सरकार ने जो कार्य किए हैं, उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इस दौरान प्रजापति चौक के सुंदरीकरण को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होंने बताया कि प्रजापति चौक के सुंदरीकरण के लिए उन्होंने खुद प्रशासन से बातचीत की है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। साथ ही व्यापारियों को लेकर भी उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बीजेपी पार्टी कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। उनकी मांगों पर गहनता से विमर्श किया जा रहा है।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने हरियाणा में इनेलो और बसपा के गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा में दोनों ही पार्टियां जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। बसपा के यूपी में एक-दो विधायक तो है, लेकिन उनका हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गंगवा ने कहा कि हरियाणा में अबकि बार परिवर्तन होगा और केंद्र की तरह हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। गंगवा ने हांसी और सोनीपत की आपराधिक घटनाओं की कडे़ शब्दों में की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस द्वारा 15 जुलाई से शुरू किए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को लेकर रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस अपने समय का हिसाब दे। कांग्रेस की सरकार में बडे-बडे घोटाले हुए थे।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले ओबीसी सम्मेलन व 20 जुलाई को हिसार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाराज दक्ष प्रजापति जयंती के कार्यक्रमों का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह जी द्वारा प्रदेश में केंद्र की तर्ज पर ओबीसी क्रीमी लेयर की सीमा 6 से 8 लाख करना अत्यंत सराहनीय कदम है।

इस घोषणा से बैकवर्ड समाज को नौकरियों व अन्य क्षेत्रों में लाभ होगा। रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बिना की भेदभाव के केवल और केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में भी 27 फीसद ओबीसी कोटा निर्धारित किया गया है जिससे की समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से रोजगार हासिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed