फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deputy Commissioner gave instructions- Lights will be installed in Solharahi and Bada Talab

Rewari News: उपायुक्त ने दिए निर्देश-सोलहाराही और बड़ा तालाब में लगेंगी लाइटें

Thu, 26 Jun 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner gave instructions- Lights will be installed in Solharahi and Bada Talab
फोटो : 16सेक्टर-1 स्थित सोलहाराही तालाब। संवाद - फोटो : आईआईटी
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोलहाराही व बड़ा तालाब में लाइटें लगवाई जाएं। बावल में बनाए जाने वाले वाटर वर्क्स के लिए जगह चयनित करने को कहा है। आकेड़ा व मसानी पीएचसी निर्माण कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने रोहड़ाई से जाटूसाना रोड़ पर बिजली निगम के खंभों के शिफ्ट करने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कोसली बाईपास के निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय स्थापित करके काम करने और विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी भूमिका अदा करें। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों के साथ लगते पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन को बारिश में कोई परेशानी न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सभी उचित प्रबंध किए जाएं। जलभराव क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस दौरान एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम बावल, उदय सिंह, एसडीएम कोसली विजय कुमार, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीआईओ सचिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed