{"_id":"6307bb7be4e65c47223f66b1","slug":"dengue-cases-started-increasing-with-corona-the-number-increased-to-five-rewari-news-rtk6561346190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ डेंगू के भी बढ़ने लगे केस, संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ डेंगू के भी बढ़ने लगे केस, संख्या हुई पांच
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना के साथ-साथ डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में मिल रहे हैं। अभी तक डेंगू के 5 मरीज मिल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना भी लगातार पैर पसार रहा है। फिलहाल कोविड के 16 एक्टिव केस हैं।
डेंगू के बढ़ते केस देखकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार फॉगिंग करने का दावा कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू के मामलों में पिछले साल के मुकाबले स्थिति ठीक है। वर्ष 2021 में जिले में डेंगू के 300 से ज्यादा केस मिले थे, जिससे हालात खराब हो गए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 5 केस मिले। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के सामान्य लक्षणों में सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकते होना मुख्य कारण है।
जिले में सैंपलिंग कम होने के बावजूद कोरोना केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई दिन बाद बुधवार को 370 सैंपल लिए गए, जिसमें 14 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं वीरवार को 318 सैंपल लिए गए, जिसमें 8 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 16 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी केस मिले हैं, उनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। जिले में रिकवरी दर 98.89 है, जबकि पॉजिटिविटी दर 3,79 प्रतिशत है।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया के 5 साल के आंकड़े
जिले में वर्ष 2018 में 82, 2019 में 27, 2020 में 39 व वर्ष 2021 में 306 और इस वर्ष में अब तक चार केस मिले हैं। इसी तरह मलेरिया के वर्ष 2018 में 13, वर्ष 2019 में 8, वर्ष 2020 में 2 और वर्ष 2021 में 1 और इस वर्ष दो मामले मिले हैं।
------------
लार्वा मिलने पर 587 लोगों को थमाया गया नोटिस
जिले में जुलाई व अगस्त के दौरान 24288 घरों में कूलर, पानी की टंकी व होदी में डेंगू व मलेरिया मच्छर के लार्वा की जांच की गई। जिनमें 1896 जगह मलेरिया के लार्वा पाए गए। इनमें से बड़े स्तर पर लार्वा मिलने पर 587 लोगों को नोटिस भी थमाए गए हैं, जबकि कुछ को चेतावनी दी है कि अगर सफाई नहीं रखी और लार्वा मिले तो नोटिस और जुर्माना भी लग सकता है। इतनी जगह पर मिल रहे मच्छरों के लार्वा के कारण भी फोगिंग की गति धीमी है। नगर परिषद क्षेत्र में भी फॉगिंग नहीं हो रही है।
-----------
कोट
कोरोना और डेंगू दोनों ही बीमारियों को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां तुरंत फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा भी जिले में फॉगिंग का कार्य जारी है। प्राइवेट अस्पतालों में जो केस मिल रहे हैं, उनकी रिपोर्ट ली जा रही है।
- डॉ. विजय प्रकाश यादव, नोडल अधिकारी