फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demands raised for improvements in roads, waterlogging issues, sanitation, and law and order.

Rewari News: सड़कों, जलभराव, सफाई और कानून व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

Wed, 05 Aug 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demands raised for improvements in roads, waterlogging issues, sanitation, and law and order.
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों को आ रही समस्याओं से एसपी को अवगत कराते उद्योगपति। स्
भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के तत्वावधान में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें बीएमए पदाधिकारियों ने पुलिस और रीको अधिकारियों के सामने उद्योगों से जुड़ी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा ने औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था, बढ़ते साइबर अपराध और पुलिस संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुलिस विभाग में नफरी बढ़ाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने उन्होंने उद्योगपतियों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में रीको अधिकारियों के सामने औद्योगिक क्षेत्र की खराब सड़कों, रोड लाइट की कमी, नालियों की सफाई, जलभराव और कूड़ा निस्तारण की समस्याएं भी रखी गईं। बीएमए अध्यक्ष ने कहा कि इन कारणों से उद्योगों को परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीको यूनिट-1 के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिव कुमार और यूनिट-2 के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्रवाल ने बताया कि सड़क, नाली, सफाई और रोड लाइट से संबंधित कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

बैठक में बिजली कटौती, ब्रेकडाउन और अनिर्धारित ट्रिपिंग का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर बीएमए पदाधिकारी और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed