फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to start government procurement of mustard by 15th

Rewari News: 15 तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग

Wed, 25 Feb 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to start government procurement of mustard by 15th
रेवाड़ी। किसानों से बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह। स्रोत: यूनिय
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने 15 मार्च तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। जिला प्रधान समय सिंह ने कहा है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन को पहले से इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन

अनाज मंडी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी हर समय मौजूद रहे। साथ ही एक पुलिस वैन और प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस भी स्थायी रूप से तैनात की जाए। समय सिंह ने कहा कि मंडी में प्राइवेट लैब बंद की जाए और सरकारी लैब को चालू किया जाए। रात में सभी गेट बंद किए जाएं और केवल एक गेट खुला रखा जाए।
विज्ञापन

खरीद के दौरान मंडी परिसर में भारी वाहन व स्कूल बसों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। जो आढ़ती फसल खरीदते हैं, उनके लिए फड़ खाली होनी चाहिए जबकि अन्य दुकानदार अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें। खरीद के समय किसानों के लिए 24 घंटे टीन शेड उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन का एक शिष्टमंडल 24 घंटे अनाज मंडी में मौजूद रहेगा। यदि प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही बरती गई तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। इस बार गेट पर तंबू लगाकर मंडी में आने वाली सरसों और गेहूं की आवक का पूरा लेखा-जोखा भी यूनियन के पदाधिकारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed