{"_id":"6998a3275639c00f930dd3f0","slug":"demand-to-pay-honorarium-to-numberdars-on-time-every-month-rewari-news-c-198-1-rew1001-233890-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंबरदारों को हर माह समय से मानदेय देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंबरदारों को हर माह समय से मानदेय देने की मांग
Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगराधीश जितेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपते नम्बरदार। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला नंबरदार एसोसिएशन की बैठक बाल भवन में नंबरदैर उदयराज राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नंबरदारनों ने समस्याओं से संबंधित मांगें उठाईं। इस दौरान नंबरदारों को हर माह समय से मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई।
अध्यक्ष उदयराज राव ने कहा कि उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को पत्र जारी कर नंबरदारों का मानदेय हर महीने समय पर देने के आदेश दिए थे। कुछ तकनीकी कारणों के चलते मानदेय के भुगतान में देरी हुई थी लेकिन अब तीन माह का बकाया मानदेय सभी नंबरदारों के खातों में जमा कर दिया गया है।
बैठक के बाद उपायुक्त की गैर मौजूदगी में नगराधीश जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि भविष्य में नंबरदारों का मानदेय नियमित रूप से हर माह दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक सतीश औलांत ने कहा कि नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर में अधिकांश विधायकों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
रेवाड़ी की तीनों विधानसभा क्षेत्रों रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली से विधायक अनिल यादव तथा बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को भी ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में मांगों को उठाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान विधानसभा सत्र के दौरान सरकार नम्बरदारों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह बोड़िया, कृष्ण कुमार, दयानंद गुर्जर गुजरीवास, धर्मबीर मुरादपुरी, रामकुमार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।