{"_id":"695d50794a3d4cb26f026a31","slug":"demand-to-open-the-portal-of-labor-welfare-board-rewari-news-c-198-1-rew1001-231641-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल खोलने की मांग
Tue, 06 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल आठ माह से बंद करने के विरोध में भवन निर्माण श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन पत्र देकर पोर्टल को तुरंत खोलने की मांग की है। संघ का कहना है कि पोर्टल बंद होने के कारण प्रदेश के हजारों पात्र श्रमिकों को लाभ नहीं मिल रहे हैं जिससे उनको परेशानी हो रही है।
ज्ञापन में बताया गया कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाला लाभ समय सीमा समाप्त होने की कगार पर है। पोर्टल बंद होने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे हैं और पात्र श्रमिक लाभ से वंचित रह रहे हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी श्रमिकों को नहीं मिल रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि विभाग द्वारा करवाई गई जांच भी गलत तरीके से की गई है। यह जांच मनरेगा मेट और चौकीदारों के माध्यम से करवाई गई, जिन्हें इस प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
आरोप है कि जांच के दौरान कुछ लोगों से पैसे भी मांगे गए और जान-पहचान वालों के दस्तावेज सही बताए गए, जबकि अन्य को गलत ठहरा दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि कहीं फर्जीवाड़ा हुआ भी है तो वह 2020 के बाद का है। संवाद