{"_id":"65d3a0768315be71df0a85ed","slug":"demand-to-name-the-under-construction-medical-college-after-chyavan-rishi-rewari-news-c-196-1-nnl1004-109509-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का नाम च्यवन ऋषि के नाम पर रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का नाम च्यवन ऋषि के नाम पर रखने की मांग
Tue, 20 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट ने हरियाणा सरकार से निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरियावास का नाम च्यवन ऋषि के नाम पर रखने की मांग की है।
चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखे पत्र में कहा है कि हरियाणा में चिकित्सा और चिकित्सा-विज्ञान से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन सरकारी और निजी महाविद्यालयों के नाम भगवान श्रीकृष्ण से लेकर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला सहित अनेक ऋषि-मुनियों, साधु-संतों, राजनेताओं और समाजसेवियों के नाम पर रखे गए हैं लेकिन जिन विभूतियों के नाम पर इन चिकित्सा महाविद्यालयों का नामकरण किया गया है, उनमें से किसी का भी न तो चिकित्सा से कभी कोई संबंध रहा और न ही उन्होंने चिकित्सा-तंत्र के विकास में कोई योगदान दिया। उन्होंने ढोसी से मात्र छह किलोमीटर दूर, कोरियावास गांव में विशाल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाद में इसे विश्वस्तरीय च्यवन ऋषि चिकित्सा विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग की है।
डाॅ. मानव ने राज्य सरकार द्वारा च्यवन ऋषि की तपस्या-स्थली ढोसी को पर्यटन-स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का स्वागत करते हुए ढोसी की पहाड़ी पर च्यवन ऋषि की आदमकद कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की है। उल्लेखनीय है कि इस पत्र की प्रतियां हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव और नगर की प्रमुख राजनीतिक-सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के अध्यक्षों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।