फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to name roads in honour of martyrs

Rewari News: शहीदों के सम्मान में सड़कों के नामकरण करने की मांग

Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to name roads in honour of martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहीद परिवार कल्याण समिति के संयोजक डॉ. टीसी राव ने सड़कों का नामकरण शहीदों के नाम करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले के शहीदों का रेवाड़ी शहर पर हक है, और यह हक उन्हें मान-सम्मान के साथ मिलना चाहिए। भारत सरकार ने इन वीर सैनिकों को बड़े-बड़े ताम्रपत्रों और अलंकरणों से सम्मानित किया है, लेकिन उनके बलिदानों की सराहना के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कुछ लोग राजनेताओं को खुश करने के लिए नामकरण कर रहे हैं जो शहीदों का अपमान है। डॉ. राव ने कहा कि नगर परिषद, डिप्टी कमिश्नर और अन्य संबंधित विभागों को नामकरण करते समय सरकार के मापदंडों और नीतियों का पालन करना चाहिए, ताकि वीर सैनिकों को उचित सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि बहादुर सैनिकों के नाम पर सड़कें, चौक और संस्थानों के नामकरण से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और अधिक से अधिक लोग सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राव ने कहा कि रेवाड़ी में पहले ही कुछ महत्वपूर्ण चौकों के नाम बाहर के लोगों के नाम पर रखे जा चुके हैं, जो बिलकुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed