{"_id":"671aac417acf00ec80038fe7","slug":"demand-to-make-stairs-on-the-newly-built-bridge-in-village-nahar-rewari-news-c-198-1-rew1001-210894-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव नाहड़ में नए बनाए पुल पर सीढ़ियां बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव नाहड़ में नए बनाए पुल पर सीढ़ियां बनाने की मांग
Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव नाहड़ में टूटा हुआ पुल। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नाहड़ के ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों से नए बनाए गए पुल पर सीढ़ियां बनाने की मांग की है, ताकि उनका लाभ उठाया जा सके। नाहड़ बहू मार्ग पर बाला धाम मंदिर के नजदीक नहर पर डैमेज पुल तोड़कर नया पुल बनाया गया था, लेकिन उस पर सीढ़ियां नहीं लगाई गई हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाला धाम मंदिर कमेटी के प्रधान रामकुमार यादव, पुजारी गोविंद शर्मा, शनि मंदिर के पुजारी छोटूराम, संजय सिंह, राजाराम धर्म सिंह, भोलू राम आदि ने बताया कि पहले पुल के दोनों और सीढ़ियां बनी हुई थीं, जिन्हें पास में लगे पौधों में पानी डालने और दूसरे कामों के लिए प्रयोग किया जाता था।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कोहारड़ निवासी वृद्ध गुगन राम नहर में गिर गया था। उसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया। वहां सीढ़ियां नहीं हैं। उन्होंने पुल के दोनों तरफ सीढ़ियां बनाने की मांग की है। विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं है। विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार से बात कर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।