फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to increase seats in IGU, INSO submitted memorandum

आईजीयू में सीटें बढ़ाने की मांग, इनसो ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase seats in IGU, INSO submitted memorandum
आईजीयू मीरपुर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते इनसो कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी में छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) ने सीटें बढ़ाने के लिए कुल सचिव डॉ. प्रमोद भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि मसीत ने कहा कि दो वर्ष पहले विवि प्रशासन ने यह कहकर सीटें घटा दी थीं कि यहां में लैब और अध्यापकों की कमी है। उन्होंने वादा किया था कि कि अगले सत्र से सीटें बढ़ा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीटें कम करना इलाके के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इनसो ने मांग रखी है कि सीटें बढ़ाई जाएं और एलएलएम और एम.फार्मा के साथ अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएं। जिन विभागों में अभी तक अध्यापकों की कमी है उसको पूरा किया जाए। अगर सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो इनसो आंदोलन करेगा और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी इनसो उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार ने सीटों को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर छात्र नेता मनजीत मुरलीपुर, रोबिन जोनावास, सौरव यादव, संगीता यादव, राहुल, साहिल लांबा, अमन हुड्डा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed